fbpx
News Research

IIT Delhi और Optimist का नया AC, 50°C में भी देगा राहत

 

Delhi-NCR में बढ़ती तेज़ गर्मी के बीच एक बड़ी तकनीकी सफलता सामने आई है। Climate-Tech Startup Optimist और IIT Delhi ने मिलकर एक नया Air Conditioning System तैयार किया है, जो 50°C तक की भीषण गर्मी में भी अच्छी तरह काम कर सकता है।

यह उपलब्धि बड़ा महत्व रखती है, क्योंकि अप्रैल के महीने में ही भारत के कई शहरों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। और हालिया रिपोर्ट के मुताबिक़, वर्तमान में, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 98 शहर भारत में स्थित हैं।

शोधकताओं के अनुसार, इस AC को वर्षों की रिसर्च के बाद तैयार किया गया है, और इसे ज़्यादा गर्मी में टेस्ट भी किया जा चुका है। जहां यह न सिर्फ़ कमरे को ठंडा रखने में सफल रहा, बल्कि इसमें बिजली की खपत भी वाजिब पाई गई।

क्योंकि भारत का जलवायु AC सिस्टम के लिए चुनौती पूर्ण है, इसलिए इस नई तकनीक को ख़ास तौर पर भारत की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

इस उद्योग और अकादमिक साझेदारी में कई तरह के इंजीनियरिंग काम शामिल हैं। इसमें HVAC के लिए सिमुलेशन टूल, डिजिटल ट्विन सिस्टम, हीट एक्सचेंजर डिज़ाइन के विकास के साथ यह जांचना भी शामिल है, कि यह बहुत कठिन मौसम में कैसे काम करता है?।

फिलहाल इसका पायलट परीक्षण पूरा कर लिया गया है, और अब जल्द ही इसे बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like