-

India’s first amphibious drone
भारत ने अपना पहला एमफ़ीबियस यानी दो तरह से काम कर सकने वाला ड्रोन लॉन्च कर दिया है । अवतार नाम के इस स्मार्ट रोबोट को बेंगलुरू स्थित डीप-टेक स्टार्टअप कंपनी Aqua Air X Autonomous System ने तैयार किया है ।
इस ड्रोन के साथ भारत भी उन देशों में से एक बन गया है, जिनके पास इस तरह के अनमैन्ड एरियल व्हीकल हैं, जो हवा में उड़ने के साथ-साथ उतनी ही दक्षता से पानी में भी तैर सकते हैं ।
अवतार की अन्य खूबियों के अलावा इसकी बॉडी में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है, ताकि खारे पानी में जाने से इसपर जंग न लगे । इसके सेंसर्स को खास किस्म की कोटिंग से ढका गया है, जो उन्हें पानी और हवा दोनों जगह सुरक्षित रखते हुए काम करने में सक्षम बनाती हैं ।
अवतार ड्रोन नें अपना टेक्नोलॉजी रेडिनेस लेवल 6 हासिल कर लिया है यानी अब ये इस्तेमाल के लिए तैयार है । विशेषज्ञों के मुताबिक़ ये तकनीक भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों को सर्विलांस और ऑपरेशनल कार्रवाइयों में काफ़ी मदद कर सकती है ।

