भारत का नवाचार इंजन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद, CSIR ने अपने 84वें स्थापना दिवस के अवसर पर मॉडल सुपर स्टोर की शुरुआत की। 24 सितंबर 2025 को दिल्ली हाट, आईएनए में इस स्टोर का शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।
ये स्टोर जनता के लिए 26 सितंबर तक खुला रहेगा । मॉडल स्टोर में, सीएसआईआर के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित उन्नत तकनीकों से बनाए गए विभिन्न उत्पाद, जैसे हेल्थकेयर एंड हाईजीन प्रोडक्ट्स, प्लांट बेस्ड लेदर लाइक मेटेरियल प्रोडक्स, एग्री एंड फूड प्रोडक्ट्स, लाइफ़ स्टाइल, कॉस्मेटिक्स एंड हर्बल और फ्लोरीकल्चर प्रोडक्ट्स को रखा गया है, जिन्हें सीधे तौर पर खरीदा जा सकता है । इसके अलावा स्वदेशी और वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने वाले हैंडीक्राफ्ट्स भी आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं ।
CSIR ने हमेशा साइंटिफिक इंटरवेशन से ट्रांसफार्मेशन की नीति को अपनाया है और उसकी मॉडल स्टोर पहल भी इनोवेशन की ऊर्जा और तकनीक की सुरक्षा से हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बनाने का अभिनव प्रयास है ।

