
विज्ञान को युवाओं तक पहुँचाने और उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) ने 21 से 25 जुलाई 2025 तक , जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत “ One Day as a Scientist ” प्रोग्राम का आयोजन किया।
इसी कड़ी मे 24 जुलाई 2025 को CSIR की पूसा स्थित National Physical Laboratory में “एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री और CSIR के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह, CSIR की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी, जिज्ञासा प्रोग्राम की Head डॉ. गीता वाणी रायसम, CSIR-NPL के निदेशक – प्रो. वेणु गोपाल अचंता समेत कई वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने दिल्ली और आस पास के स्कूल के छात्रों के साथ संवाद किया।
इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को वैज्ञानिकों से बातचीत करने का मौका मिला और उन्होंने वैज्ञानिक क्षेत्र में काम करने की ताकत को समझा। इस कार्यक्रम में CSIR के जिज्ञासा कार्यक्रम के विजेता भी शामिल हुए और उन्होंने CSIR की प्रयोगशालाओं मे काम करने के अपने अनुभव को वैज्ञानिकों और छात्रों के साथ साझा किया। CSIR जिज्ञासा कार्यक्रम का मकसद बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। यह कार्यक्रम छात्रों को वैज्ञानिक सोच, प्रयोगशालाओं में काम करने का अनुभव और वैज्ञानिकों से बातचीत का मौका देता है।
“One Day as a Scientist” जैसे कार्यक्रमों से युवा यह समझ पाते हैं कि विज्ञान हमारी जिंदगी में कितना महत्वपूर्ण है और विज्ञान पर आधारित नई तकनीकों ने मानव जीवन को कैसे बदला है। साथ ही उन्हें यह भी समझ आता है इस कार्य में धैर्य और परिश्रम कितना महत्वपूर्ण है।

