fbpx
News Research

Wireless Power Transmission को साकार करने के लिए हो रहे हैं प्रयास

 

Wireless Power Transmission

सर्बियाई मूल के अमेरिकी आविष्कारक Nikola Tesla सन् 1891 में ही wireless power transmission का प्रदर्शन कर चुके थे। उनका सपना था- ‘धरती की सतह और आयनमंडल का इस्तेमाल करके दुनिया भर में बेतार संचार और बिजली को पहुंचाना’। पर इस सपने को साकार करने के लिए शुरू किया गया उनका महत्वाकांक्षी प्रयास वार्डनक्लिफ़ टॉवर वित्तीय समर्थन के अभाव में अधूरा ही रह गया।

आज वायरलैस संचार से तो हम सब वाक़िफ हैं, परंतु बड़े पैमाने पर वायरलैस पावर ट्रांसमिशन आज भी एक चुनौती बना हुआ है। हालांकि इसकी ज़रूरत पहले से कहीं ज़्यादा है, क्योंकि आज शायद ही कोई ऐसा काम हो, जिसमें बिजली‌ का इस्तेमाल ना होता हो।

सोचिए कितना अच्छा हो अगर हमारे घर में मौजूद तरह-तरह के छोटे-बड़े उपकरणों के साथ तारों और प्लग पांइट्स का झंझट ही ना हो। जैसे हमारे पास बिजली प्रदान करने वाला कोई वाई-फाई हो।

ऐसी ही टेक्नोलॉजीज़ को विकसित करने के लिए भारत समेत दुनिया भर में कई प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले साल कश्मीर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने, रेडियो तरंगों का उपयोग करके वायरलेस पावर ट्रांसफर की एक प्रणाली दिखाई।

हाल ही में फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने दिखाया, कि अच्छी तरह से नियंत्रित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड्स और रिज़ोनेंट कपलिंग टेक्निक्स का इस्तेमाल करके बिजली का संचार, हवा के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

पिछले साल ही फ्रांस ने दुनिया की पहली ऐसी हाईवे शुरू की है, जो चलते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को वायरलेस तरीके से चार्ज कर सकती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन्स जैसी आधुनिक मशीनों के लिए, ऐसे प्रयास निहायती ज़रूरी हैं, ताकि इनको गतिशील अवस्था में ही चार्ज किया जा सके।

Wireless Power Transmission को संभव बनाने के लिए वैज्ञानिकों की नज़र अंतरिक्ष पर भी है। स्पेस एजेंसियां अंतरिक्ष-आधारित सौर ऊर्जा को वायरलेस तरीके से पृथ्वी पर भेजने के लिए आवश्यक तकनीकों की जांच कर रही हैं।

Caltech का MAPLE demonstrator, flexible माइक्रोवेव ट्रांसमीटरों के साथ अंतरिक्ष में वायरलेस पावर ट्रांसफर और पृथ्वी पर बीमिंग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन 2023 में ही कर चुका है।

तमाम प्रयासों के चलते यह कहा जा सकता है, कि आज नहीं तो कल, Nikola Tesla का सोचा हुआ Global Wireless Power Grid एक नए रूप में हमारे सामने आ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like