fbpx
Featured Video Play Icon

बहुत से ऐसे सवाल होते हैं जो होते तो बहुत आसान हैं पर हमें उनके जवाब मालूम नहीं होते। और ना ही उनके जवाब हमें किताबों में कहीं मिल पाते। बहुत से सवालों के जवाब तो गूगल बाबा भी नहीं दे पाते। ऐसे ही आपके सरल से सवालों के जवाब हम अपने इस नए कार्यक्रम क्यों और कैसे में आप तक पहुचाएंगे।
ऐसा ही एक सवाल था जो हमसे हमारे नन्हे दर्शक ने पूछा की निशाना लगाते हुए हम अपनी एक आँख बंद क्यों कर लेते हैं।
हम इसका जवाब देने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले तो हमें ये समझना पड़ेगा की हम देखते कैसे हैं। सभी प्राणियों की लगभग दो आँखे होती हैं। लेकिन कुछ जानवरों की आंखे उनके चेहरे के अलग अलग दिशा में होती हैं। और वे उनसे अलग अलग चीज़े देख सकते हैं। इसे monocular vision कहा जाता है। मछली घोड़े आदि की आँखे ऐसी ही होती हैं। बन्दर या इंसान की आँखे सामने की और होती हैं और पास पास होती हैं। इनसे हम सामने का लगभग 180 degree तक दृश्य देख सकते हैं।
दोनों आँखों के बीच का 120 से 140 degree का बड़ा हिस्सा common होता है। हमारा दिमाग इस common हिस्से को एक प्रतिबिम्ब के रूप में दिखता है। इसी से हम लम्बाई चौड़ाई और गहराई का अंदाजा लगा सकते हैं। इसे binocular vision या stereoscopic vision कहा जाता है।
लेकिन जब हमें निशाना लगाना होता है तो एक छोटे से ही हिस्से पर अपना ध्यान केंद्रित करना होता है। इसलिए अगर दोनों आँखे खुली होंगी तो हमारे देखने का area ज़्यादा बड़ा होगा। और हम अपने target पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। दूसरा कारण हम भले ही दोनों आँखों से एक समान देखते हैं लेकिन उसके बाद भी हमारी एक आँख dominant होती है। और दूसरी आँख non dominant होती है। ये बिलकुल वैसे ही होता है जैसे हम left handed या right handed होते हैं।
अब सवाल है की आप ये कैसे जानेंगे की आपकी dominant eye कोनसी है।
how to find dominant eye or a simple dominant eye test
इसके लिए आप एक exercise से पता लगा सकते हैं की आपकी dominant eye कोनसी है। आप अपनी दोनों आँखों से अपनी नाक को देखें आपको नाक का जो हिस्सा दिखाई देगा वही side आपकी dominant eye है। आम तौर पर निशान सादते समय आप अपनी dominant eye को ही खुला रखते हैं। जिससे आप निशाने पर ज़्यादा focus रख सकते हैं। और निशाना नहीं चूकते, आज कल निशाने बाज़ दोनों आँखे खुली रख कर भी अभ्यास करते हैं। लेकिन दूसरी आँख को कपड़े से ढक लेते हैं। अभ्यास करने पर आप दोनों आंख खोल कर भी सटीक निशाना लगा सकते हैं। हलांकि सही निशान लगाने के लिए इसके अलावा भी बहुत कुछ करना पड़ता है।

आपको हमारी ये जानकारी कैसे लगी हमें ज़रूर बताएं और अगर आपके मन में भी इस तरह का कोई सवाल या जिज्ञासा हो तो हमें ज़रूर लिख भेजें। हम उसका जवाब भी आप तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। अगर अभी तक आपने हमारे channel subscribe नहीं किया तो bell icon को दबाकर इसे ज़रूर subscribe करें। क्योंकि ऐसी बहुत सारी जानकारियां हैं जो आपको और कहीं नहीं मिल पाएंगी। तो फिर मिलेंगे एक नए सवाल के साथ। तब तक लिए धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like