
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि ISRO अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन- गगनयान मिशन की तैयारियों में जुटा है, जिसमें ख़ास भूमिका निभाने जा रही है half humanoid रोबोट- व्योममित्रा (Vyommitra)। ये रोबोट अंतरिक्ष में मानव कि भूमिका निभाने वाली पहली महिला रोबोट होगी, जो अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी।
ISRO व्योममित्रा को सबसे पहले गगनयान के uncrewed मिशन में भेजेगा जहाँ वो कई महत्वपूर्ण काम करेगी—जैसे microgravity में रहना, कैप्सुल के सिस्टम की जांच करना, लाइफ सप्पोर्ट सिस्टम की जांच करना, इत्यादि। इन परीक्षणों से ISRO को यह समझने में मदद मिलेगी कि वास्तविक मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को किन परिस्थितियों का सामना करना पर सकता है और उन्हें सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है।
ISRO के अनुसार व्योममित्रा को 2025 के आख़िर तक होने वाले गगनयान टेस्ट मिशन में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस मिशन की सफलता भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान की राह को और आसान बनाएगी।

