fbpx
News Research

स्पेस में खाना पकाने की दिशा में चीन का कदम – हॉट एयर ओवन का सफल परीक्षण

 

Chinese astronauts at the Tiangong Space Station

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स की ज़िंदगी जितनी रोमांचक होती है उतनी ही कठिन भी। सीमित जगह, सीमित संसाधन और इसके साथ ही महीनों तक, स्पेस स्टेशन में रहते हुए, तरह-तरह के काम बड़ी सावधानी से करना। ज़ाहिर है अंतरिक्ष यात्रियों के सामने चुनौतियां तो अनगिनत है, पर सबसे बड़ी चुनौती होती है ताज़े, स्वादिष्ट और सेहतमंद खाने की।

स्पेस स्टेशन पर माइक्रो ग्रेविटी, आग लगने के ख़तरे, और ऐसी ही कई जटिल चुनौतियों के चलते अंतरिक्ष यात्रियों को packed या dehydrated food पर ही निर्भर रहना पड़ता है।  जिसे बस गर्म करके खाया जा सकता है। न ताज़ा खुशबू, न स्वाद का असली एहसास। लेकिन अब यह कहानी बदलने वाली है।

हाल ही में चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में बेकिंग करते हुए स्वादिष्ट चिकन विंग्स पकाए, जो महज़ 28 मिनट में बन कर तैयार हो गए। अंतरिक्ष यात्रियों ने इसे बनाने के लिए एक खास तरह के hot air oven का इस्तेमाल किया जिसे microgravity वाले माहौल में काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस Oven ने high temperature catalysis और multi-layer filtration तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यह खाना पकाया। इससे खाना समान रूप से पकता है और अंतरिक्ष स्टेशन में धुआं भी नहीं फैलता।  इसमें एक residue collector, heating mesh, baking tray, और rotating basket का इस्तेमाल किया गया है जो खाने के टुकड़ों को उड़ने से रोकते हैं। और इस ओवन को  190 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जा सकता है।

अब तक अंतरिक्ष में खाना सिर्फ पैकेट खोलना और उसे गर्म करने तक सीमित था, मगर इस प्रयोग के बाद अब यह उम्मीद लगाई जा रही है की अंतरिक्ष में भी स्वादिष्ट और मन चाहा खाना बनाना संभव हो सकेगा।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like