fbpx
News Research

अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे छिपा है कैसा भूदृश्य?

 

Large parts of Antarctica’s buried landscape had never been clearly mapped before.

दक्षिणी ध्रुव की जमी हुई दुनिया हमेशा से रहस्यों से भरी रही है। मोटी बर्फ़ की चादर के नीचे क्या छिपा है, यह जानना वैज्ञानिकों के लिए एक चुनौती बना रहा। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है।

वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका की बर्फ़ के नीचे मौजूद ज़मीन का अब तक का सबसे जटिल नक्शा तैयार किया है। जिससे ऐसी दुनिया सामने आई जिसके बारे में कम जानकारी थी, ऊँचे पहाड़, गहरी घाटियाँ, विशाल खाइयाँ और लगभग 30,000 से ज़्यादा ऐसे टीले, जिनका कोई रिकार्ड नहीं था।

इस खोज में modern technology की अहम भूमिका रही, वैज्ञानिकों ने High-resolution satellite data को Ice-flow perturbation analysis नामक विशेष तकनीक के साथ जोड़ा। बर्फ़ की सतह पर होने वाले बदलावों का अध्ययन करके उन्होंने अंदाज़ा लगाया, कि नीचे की ज़मीन कैसी होगी? यहाँ तक उन क्षेत्रों की भी, जिनका कोई नक्शा नहीं था।

यह जानकारी इसलिए जरूरी है, क्योंकि ज़मीन की बनावट तय करती है, कि बर्फ़ कितनी तेज़ी से खिसकेगी और समुद्र तक पहुँचेगी।

अंटार्कटिका आकार में यूरोप से लगभग 40% बड़ा है, और दुनिया का लगभग 70% मीठे पानी को अपने भीतर समेटे हुए है। बर्फ़ की मोटी परत के नीचे भी इसकी भू-आकृतिक बनावट विविध और जटिल है।

यहाँ के कुछ क्षेत्र स्कैंडिनेविया, उत्तरी केनेडा और ग्रीनलैंड जैसे दिखाई देते हैं, जहाँ ऊँचे पठार समय के साथ गहरी ग्लेशियर घाटियों में बदल चुके हैं, जो बर्फ़ के नीचे छिपी इसकी अनोखी और जटिल संरचना को उजागर करते हैं।

पहले बर्फ़ के नीचे की इस दुनिया को समझने के लिए Aircraft और snowmobiles से Radar survey किए जाते थे, लेकिन उनके बीच बड़े खाली हिस्से रह जाते थे। नई तकनीक ने इन खाली जगहों को भर दिया है। अब Satellite data और mathematical models की मदद से पूरी तस्वीर देख पाना संभव हो गया है।

वैज्ञानिकों का मानना है, कि नया नक्शा न सिर्फ़ भविष्य के समुद्र स्तर का अनुमान बेहतर बनाएगा, बल्कि आने वाले अभियानों के लिए रास्ता भी दिखाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like