fbpx
News Research

29 जून की शाम से 30 जून की सुबह तक चमकेगा Strawberry Moon

Featured Video Play Icon

29 और 30 जून 2026 की पूर्णिमा को आप स्ट्रॉबेरी मून को देख सकते हैं, जो नॉर्दर्न हेमिस्फीयर में, ग्रीष्म ऋतु की पहली पूर्णिमा का प्रतीक है।

हर साल जून में दिखाई देने वाली इस पूर्णिमा को लेकर अक्सर लोगों को यह गलतफ़हमी होती है, कि चाँद गुलाबी या लाल रंग का दिखाई देगा, लेकिन इसका रंग सामान्य चंद्रमा की तरह ही होता है।

इस बार का स्ट्रॉबेरी मून आकाश में असामान्य रूप से नीचे दिखाई देगा, इसलिए निकलते समय चांद सामान्य आकार से बड़ा और हल्का सुनहरा या नारंगी दिखाई दे सकता है।

Old Farmer’s Almanac के अनुसार, स्ट्रॉबेरी मून भारतीय समय अनुसार 29 जून 2026 की रात और 30 जून की सुबह लगभग 5:26 बजे अपने सबसे चमकीले रूप में होगा। अगर आप इस खूबसूरत नज़ारे को देखना चाहते हैं, तो चाँद निकलने के बाद का पहला एक घंटा सबसे बेहतर रहेगा। साफ़ मौसम और खुली जगह से इसे आसानी से देखा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like