भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक space flight की पहली वर्षगांठ पर, उनके संस्मरण “The Second Orbit: Belief of a Man… Dreams of 1.4 Billion Hearts” को नई दिल्ली में लॉन्च किया गया।
इस पुस्तक में शुभांशु शुक्ला ने अपने प्रशिक्षण और ऐतिहासिक मिशन के अनुभवों को साझा किया है। इसके साथ ही यह पुस्तक उस अंदरूनी संघर्ष पर विजय पाने की कहानी भी कहती है, जो मंज़िल पाने से पहले, हर नायक को बार-बार तोड़ता है।
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित यह किताब अभी केवल अंग्रेजी में उपलब्ध है, पर उम्मीद करते हैं कि इसके अनुवाद जल्द आएंगे।

