भारत की निजी अंतरिक्ष कंपनियों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसी दिशा में हैदराबाद की कंपनी Skyroot Aerospace ने विक्रम-1 की दूसरी उड़ान से पहले एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। कंपनी ने 9 नवंबर 2026 को, Raman-1 थ्रस्टर का सफल टेस्ट फायर किया, जो उड़ान के दौरान रॉकेट को स्थिर रखता है।
Raman-1 एक 3D-प्रिंटेड थ्रस्टर है, जिसका काम रॉकेट के अपनी लंबी धुरी पर घूमने को कंट्रोल करना है। इससे रॉकेट बिना अपनी दिशा और ओरिएंटेशन खोए, निर्धारित रास्ते पर आगे बढ़ता है।
उड़ान की दूसरी तैयारीयां भी तेज़ी से चल रही हैं। Skyroot ने दूसरी उड़ान के लिए विक्रम-1 रॉकेट के पहले चरण के हिस्सों को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र भेज दिया है। यहां रॉकेट को जोड़ने और उसकी जांच का काम किया जा रहा है। कंपनी की योजना दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 की शुरुआत में विक्रम-1 की दूसरी उड़ान करने की है।
आपको याद होगा कि 18 जुलाई 2026 को विक्रम-1 ने ‘मिशन आगमन’ के तहत पहली बार ऑर्बिट हासिल किया था, और लगभग 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर अपने पेलोड सफलतापूर्वक पहुंचाए थे। यह भारतीय धरती से किसी निजी कंपनी की पहली ऑर्बिटल लॉन्च थी।
अब कंपनी का पूरा ध्यान विक्रम-1 की दूसरी उड़ान को सफल बनाने पर है।

