fbpx
News Research

इलेक्ट्रिक एविएशन में क्रांति, सफल रही CE-25A की मानव सहित पहली उड़ान

Featured Video Play Icon

बैटरी से चलने वाले 10-tonne क्लास के यात्री विमान CE-25A ने, पहली बार इंसानों के साथ उड़ान भरकर इलेक्ट्रिक एविएशन में बड़ी छलांग लगाई है।

14 नवंबर 2026 को चीन के शानडोंग प्रांत के बिंझोउ में हुई इस उड़ान में, दो पायलट और एक इंजीनियर सवार थे। विमान 16 मिनट तक हवा में रहा और 60 किलोमीटर की दूरी तय की। इस विमान को चीन की विमान बनाने वाली कंपनी COMAC, बैटरी कंपनी CATL, शंघाई जिओ टोंग यूनिवर्सिटी और अन्य सहयोगियों ने मिलकर तैयार किया है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोपल्शन सिस्टम है। इसमें जेट इंजन की जगह पंखों पर लगे 10 इलेक्ट्रिक ducted fans हैं जो बैटरी से चलते हैं, यानी यह zero-emission है।

19 सीटों वाला यह विमान 300 km/h की रफ्तार, 400 km की रेंज, और 2400 मीटर की ऊंचाई के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि छोटे शहरों को जोड़ा जा सके। परंतु यह कामयाबी एक दिन की नहीं है… 2023 में concept के तौर पर शुरू हुए इस प्रोजेक्ट ने, इससे पहले बिना पायलट के 19 टेस्ट फ्लाइट्स पूरी की हैं। ‌

वैसे तो इस विमान को अभी commercial अप्रूवल मिलना बाक़ी है, पर उम्मीद की जा सकती है कि ऐसी टेक्नोलॉजी से आगे चलकर छोटी दूरी की हवाई यात्रा सस्ती, शांत और प्रदूषण-मुक्त हो सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like