fbpx
Innovation News Research Science Events

IISF 2025: विज्ञान, तकनीक और नवाचार का सबसे बड़ा मंच

 

 

India International Science Festival 2025

हरियाणा का पंचकूला इस साल विज्ञान और इनोवेशन का नया केंद्र बनने जा रहा है, क्योंकि India International Science Festival (IISF) 2025 6 से 9 दिसंबर के बीच यहाँ आयोजित किया जाएगा, जहाँ देशभर के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, स्टार्टअप्स और छात्र एक साथ एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे।

Vigyan Se Samriddhi – For Aatmanirbhar Bharat थीम के साथ होने वाले इस फेस्ट का आयोजन Ministry of Earth Sciences की अगुवाई में DST, DBT, CSIR, Department of Space, DAE और विज्ञान भारती (VIBHA) के सहयोग से किया जा रहा है। इस बार IISF में स्पेस साइंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, AI और AGI, blue economy, जलवायु विज्ञान, पर्यावरण समाधान, semiconductor technology, new space technology, clean energy, विज्ञान संचार और आधुनिक अनुसंधान जैसे कई प्रमुख विषयों पर खास फोकस किया जा रहा है।

छात्र और युवा वैज्ञानिकों के लिए interactive workshop जैसे- young scientist conclave, science institutional leaders meet, educators and teachers workshop का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अगली पीढ़ी सीधे वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं से सीख सके।

अगर आप विज्ञान, नवाचार और तकनीकी खोजों का अनुभव करना चाहते हैं, तो IISF 2025 आपके लिए बिल्कुल वह मौका है। चलिए पंचकूला में मिलते हैं, सीखते हैं, खोज करते हैं और विज्ञान के इस महाकुंभ का हिस्सा बनते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like