fbpx
Science Events

India International Science Festival Kolkata 2019 | 5 November 2019

Featured Video Play Icon

India International Science Festival (IISF) Kolkata 2019 | 5 November 2019
IISF Kolkata 2019 कार्यक्रम की शुरुआत साइंस सिटी में आयोजित साइंस एक्सपो के उद्घाटन से हुई। डॉ हर्षवर्धन ने दीप प्रज्वलित कर इस मेगा साइंस एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। विज्ञान, कला और साहित्य के समागम कार्यक्रम विज्ञानिका का शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रधानमंत्री ने टेली कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया और पूरे वैज्ञानिक समुदाय को अपना संदेश दिया।
आई आई एस एफ में पहले दिन का मुख्य आकर्षण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रहा जिसमें 1598 बच्चों ने सबसे बड़ी खगोल भौतिकी के लेसन और स्पेक्ट्रोस्कोप की असेंबली करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ हर्षवर्धन में विदेश मंत्रियों और राजनयिकों के सम्मेलन को भी संबोधित किया। पहले दिन स्टुडेंट साइंस विलेज की शुरुआत भी की गई जिसमें देश के कोने-कोने से आए छात्रों ने शिरकत की। कार्यक्रम का पहला दिन रविन्द्र संगीत पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।

Important link: India International Science Festival 2019

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like