
6 अक्तूबर से इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों के लिए नामों की घोषणा शुरू हो गई । इसमें सबसे पहले स्वीडन स्थित कैरोलीन्स्का इंस्टीट्यूट द्वारा चिकित्सा क्षेत्र के लिए नाम जारी किए गए हैं । चिकित्सा या शरीर क्रिया विज्ञान के क्षेत्र में इस बार तीन वैज्ञानिकों, जापान के शिमोन साकागुची और यूएस की मैरी ई. ब्रूनको सहित युएस के ही फ्रेड रामस्डेल को नोबेल के लिये चुना गया है ।
उन्हें “पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस” की खोज के लिए यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा । शिमोन ने 1995 में उस समय के प्रचलित वैज्ञानिक विचारों के विपरीत एक नई प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की खोज की थी जिसमें आगे चलकर 2001 में मैरी ब्रुनको और फ्रेड रैम्सडेल द्वारा की गई Foxp 3 जीन में परिवर्तन की खोज ने योगदान किया और इस तरह मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज सामने आई जिसे आज रेग्युलेटरी टी सेल्स के नाम से पहचाना जाता है
अब 7 अक्तूबर को भौतिकी और 8 अक्तूबर को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल विजेताओं की घोषणा की जाएगी, इसके बाद साहित्य और शांति के पुरस्कारों की घोषणा होगी और 10 दिसंबर को भव्य समारोह में ये पुरस्कार वितरित किए जाएंगे ।

