भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सकुशल धरती पर लौट चुके हैं ।Axiom-4 मिशन के तहत अपने तीन अंतरराष्ट्रीय साथियों के साथ, 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद, उनकी वापसी 15 जुलाई 2025 को, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर हुई। Axiom-4 मिशन की शुरुआत 25 जून 2025 को SpaceX के Falcon-9 रॉकेट के
ज़रिए फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से हुई थी। अंतरिक्ष में लगभग तीन हफ्ते बिताने के बाद, 14 जुलाई को, शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से undocking की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उनके capsule ने पृथ्वी की ओर यात्रा शुरू की, जो करीब 22 घंटे तक चली। आखिरकार 15 जुलाई को प्रशांत महासागर में कैप्सूल ने सफलतापूर्वक splashdown किया।

लैंडिंग के बाद, NASA और Axiom Space की रिकवरी टीम ने सभी अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अमेरिका के Houston स्थित rehabilitation center में भेजा गया, जहां उन्हे isolation मे रखा जा रहा है।
इस अंतरिक्ष अभियान के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत की ओर से 7 महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोगों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इन प्रयोगों को ISRO और देश की प्रमुख वैज्ञानिक संस्थाओं ने मिलकर डिजाइन किया था। इन प्रयोगों से प्राप्त वैज्ञानिक जानकारी को भविष्य के भारतीय मानव मिशनों, विशेष रूप से गगनयान, के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

