fbpx
Astronomy

चंद्रयान 2 ऐसे होगा लांच | Chandrayaan 2 Launch Date

Featured Video Play Icon

चंद्रयान 2 लॉच की उल्टी गिनती शुरू 15 जुलाई को होगा रवाना

लगभग एक दशक बाद एक बार फिर भारत चंद्रमा पर फतह करने जा रहा है जी हां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने चंद्रयान टू के लॉच की तारीख़ घोषित कर दी है, 15 जुलाई 2019 की रात श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 2 को छोड़ा जाएगा ।

बुधवार को बेंगलूरू में इसरो हेडक्वार्टर पर चंद्रयान 2 की पहली झलक मीडिया के सामने पेश की गई, ये चंद्रयान मिशन कई मानो में काफ़ी महत्वपूर्ण है, तकरीबन 8 हाथियों के बराबर वज़न वाला ये चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करेगा, चंद्रमा का ये हिस्सा अब तक अनदेखा है और अभी तक कोई यान नहीं उतरा है इसरो के मुताबिक़ ये अब तक का सबसे जटिल मिशन है ।

चंद्रयान टू की कई खासियतें हैं जैसे ये भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए साफ्ट लैंडिंग का उदाहरण बनेगा, चंद्रयान टू को बाहुबली या जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉंच व्हीकल मार्क 3 यानी जीएसएलवी मार्क 3 द्वारा लांच किया जाएगा, इस यान में एक ऑरबिटर(#Orbiter), एक लैंडर विक्रम (#landervikram) और एक प्रज्ञान नाम का रोवर (#pragyanrover) शामिल हैं, ये पूरी तरह स्वदेशी अभियान है जिसमें 13 भारतीय वैज्ञानिक उपकरण भेजे जा रहे हैं ।

हम जल्द ही आपको चंद्रयान 2 के प्रदर्शन की पहली तस्वीरें न्यूज़ इन साइंस पर आपको दिखाएंगे इसके लिए ज़रूरी है कि जिन्होने भी अभी तक हमारे चैनल न्यूज़ इन साइंस को सब्स्क्राइब नहीं किया है वो फौरन हमें सब्सक्राइब करें और बेल आइकन को दबाना न भूलें.. नमस्कार

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like