fbpx
Astronomy News Research

JWST की खोज: सौरमंडल के बाहर पहली बार दिखे बदलते पानी के बादल

Featured Video Play Icon

खगोल विदों को पृथ्वी से लगभग 7.5 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसी दुनिया मिली है, जहां पानी के बादलों की मोटाई लगातार बदलती रहती है। यानी इस दुनिया में ऐसे बदलाव देखे गए हैं, जो पृथ्वी और बृहस्पति के मौसम से मिलते-जुलते हैं।

इस दुनिया को WISE 0855‌ कहा जाता है और यह अब तक खोजा गया सबसे ठंडा Brown Dwarf या भूरा बौना है – यानी एक ऐसा खगोलीय पिंड जो ग्रह से बड़ा, पर तारे से छोटा होता है।

WISE 0855 का आकार तो लगभग बृहस्पति जितना ही है, परंतु द्रव्यमान बृहस्पति से क़रीब दोगुना है। और इसका तापमान है माइनस 8 डिग्री सेल्सियस।

वैज्ञानिकों ने NASA के James Webb Space Telescope (JWST) की मदद से करीब 11 घंटे तक इसका अध्ययन किया और हर 15 मिनट में इसके प्रकाश का स्पेक्ट्रम लिया। इससे पता चला कि जैसे-जैसे यह घूमता है, इसके ऊपरी वातावरण में पानी के बादलों की मोटाई बदलती रहती है।

इसके अलावा वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि इसके अंदरूनी गर्म हिस्से से carbon monoxide और phosphine जैसी गैसें convection के ज़रिए ऊपर आती हैं, ठीक वैसे ही जैसे बृहस्पति पर होता है।

दरअसल JWST के स्पेक्ट्रोग्राफ ने पहली बार वैज्ञानिकों को बादलों, गैसों और तापमान के अलग-अलग सिग्नल को पहचानने में मदद की, जो पहले की दूरबीनों से संभव नहीं था जो केवल फोटोमेट्री तक सीमित थीं।

The Astrophysical Journal में प्रकाशित इस अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि बादलों और मौसम को चलाने वाली भौतिकी कई तरह की दुनियाओं में एक जैसी हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like