fbpx
News Research

Meteoritical Society की Fellow बनने वाली पहली भारतीय महिला: कुलजीत कौर मरहास

 

इसरो की अंतरिक्ष वैज्ञानिक कुलजीत कौर मरहास ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अहमदाबाद स्थित Physical Research Laboratory में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत कुलजीत कौर मारहास, The Meteoritical Society की फेलो चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

इस सम्मान के लिए ग्रहों, उल्कापिंडों और सौरमंडल की उत्पत्ति पर बेहतरीन रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों को चुना जाता है। कुलजीत कौर मरहास को साल 2026 के इस सम्मान के लिए चुना गया है।

इसके साथ ही वह दुनिया के चुनिंदा वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान में खास योगदान दिया है। इस उपलब्धि को भारत के अंतरिक्ष विज्ञान के लिए गर्व का पल माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like