
दुनिया के सबसे बड़े सम्मान, नोबेल पुरस्कार, का इंतज़ार हर वैज्ञानिक बड़े उत्साह के साथ करता है और अब उनका यह इंतज़ार खत्म होने वाला है, क्योंकि नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं के नामों की घोषणा 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 के बीच की जाएगी।
नोबेल पुरस्कार छह क्षेत्रों में दिए जाते हैं – भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा या शरीर-क्रिया-विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र (Physics, Chemistry, Physiology or Medicine, Literature, Peace and Economics)। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने काम से समाज और दुनिया के लिए बड़ा योगदान दिया हो।
विजेताओं को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और लगभग 10 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। हर साल 10 दिसंबर को महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर इसका आयोजन स्वीडन और नॉर्वे में किया जाता है।
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1901 में हुई थी, जिसमें 1968 से अर्थशास्त्र को भी जोड़ दिया गया और तब से इसे दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। इस बार भी लोग बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं कि कौन-से नाम इस बार इतिहास में दर्ज होंगे।

