fbpx
News Research

भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए ISRO की नई उपलब्धि

 

CE20 cryogenic engine

अंतरिक्ष अनुसंधान में भविष्य के मिशनों के लिए लगातार अग्रसर भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने एक और महत्वपूर्ण परीक्षण किया है।

ISRO के इंजीनियरों ने महेंद्रगिरि स्थित प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स की High Altitude Test सुविधा में,  CE20 क्रायोजेनिक इंजन के लिए, एक नई स्टार्ट-अप विधि  boot-strap mode start परीक्षण का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया ।

CE20 cryogenic engine लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) रॉकेट के ऊपरी चरण को ताकत देता है, और इसरो के मुताबिक भविष्य के बहु-कक्षा मिशनों में लचीलेपन के लिए, CE20 इंजन को उड़ान के दौरान कई बार फिर से शुरू करने की ज़रूरत होगी। इसी दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह परीक्षण 7 नवंबर, 2025 को HAT सुविधा में वैक्यूम की परिस्थितियों में 10 सेकंड के लिए किया गया । यह पहली बार है जब इसरो ने किसी सहायक गैस प्रणाली पर निर्भर हुए बिना, क्रायोजेनिक इंजन के लिए बूट-स्ट्रैप स्टार्ट हासिल किया है- यह एक ऐसी उपलब्धि है जो संभवतः दुनिया भर में पहली बार है ।

इस उपलब्धि से भविष्य के एलवीएम3 मिशनों के लिए नए अवसर खुलेंगे, जिंससे ISRO को अधिक जटिल और महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम देने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like