fbpx
News Research

17 फ़रवरी 2026 को होगा वलयाकार सूर्य ग्रहण

 

When the Moon fails to cover the Sun completely, magic happens.

17 फरवरी 2026 को साल की पहली बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है, वलयाकार सूर्य ग्रहण, जिसे Ring of Fire के नाम से भी जाना जाता है।

यह अद्भुत नज़ारा सुबह 07:01 UTC पर शुरू होगा, जो भारतीय समय अनुसार करीब दोपहर 12:31 बजे होगा। हालांकि यह ग्रहण सबसे साफ़ Antarctica में दिखाई देगा। Argentina और South Africa के कुछ हिस्सों में लोग इसे अधूरा देख पाएंगे। लेकिन भारत और दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में यह नज़ारा दिखाई नहीं देगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार, ये ग्रहण तब होता है, जब चाँद सूरज के सामने आ जाता है, लेकिन उसे पूरी तरह ढक नहीं पाता। ऐसे में सूरज के चारों ओर आग की चमकती हुई अंगूठी जैसी रोशनी दिखाई देती है। यही वजह है कि इसे “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है। यह अद्भुत नज़ारा रहेगा तो कुछ पलों के लिए, परंतु आपको हमेशा के लिए याद रह जाएगा।

इस नज़रे को आँखों से देखना खतरनाक होता है, इसलिए इसे देखने के लिए प्रमाणित ग्रहण चश्मे (Certified Eclipse Glasses) का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

अगर आप यह मौक़ा चूक जाते हैं, तो फरवरी 2027 में अगला वलयाकार सूर्य ग्रहण Chile, Uruguay, Brazil, Ghana और Nigeria और कई देशों में दिखाई देगा। जिसके दो हफ्ते बाद चंद्र ग्रहण भी होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like