fbpx
News Research

सौर ऊर्जा उत्प्रेरकों की पहचान में नया प्रयास

 

Germany के शोधकर्ताओं ने एक नया शक्तिशाली computational method विकसित किया है, जो सूर्य के प्रकाश को उपयोगी रासायनिक ऊर्जा में बदलने के लिए अगली पीढ़ी के पदार्थों की खोज को गति दे सकता है।

यह शोध  Polyheptazine Imides (PHI) पर केंद्रित है। ये कार्बन- नाइट्राइड पदार्थों का एक वर्ग है, जो विज़िबल लाइट को अवशोषित करता है और हाइड्रोजन उत्पादन, कार्बन डाइऑक्साइड कन्वर्ज़न और हाइड्रोजन पेरोक्साइड synthesis जैसे reactions को संचालित कर सकता है।

जब इस पर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो इसके अंदर इलेक्ट्रॉन एक्टिव हो जाते हैं, और यही इलेक्ट्रॉन chemical process को शुरू करने में मदद करते हैं।

53 विभिन्न धातु आयनों द्वारा इन पदार्थों की संरचना और इलेक्ट्रॉनिक व्यवहार पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करके, शोधकर्ताओं ने एक ऐसा ढांचा तैयार किया है, जो यह बता सकता है कि कौन से Combination सबसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वैज्ञानिकों का मानना है, कि उनके शोध कार्य ने सौर ऊर्जा से चलने वाले उत्प्रेरकों के लिए एक प्रमुख डिज़ाइन चुनौती को हल कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like