fbpx
News Research

पहली बार एक भारतीय को मिला Rolex National Geographic Explorer of the Year सम्मान

 

Dr. Krithi K. Karanth

भारत की प्रसिद्ध वैज्ञानिक और वन्यजीव संरक्षक डॉ. क्रिथि के. करंथ को Rolex National Geographic Explorer of the Year 2026 के लिए चुना गया है। यह सम्मान National Geographic Society और Rolex की तरफ से दिया जाता है।

डॉ. करंथ को यह सम्मान इंसानों और जंगली जानवरों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और वन्यजीव संरक्षण में उनके ख़ास योगदान के लिए मिला है। डॉ क्रिथि के. करंथ Centre for Wildlife Studies यानि CWS की CEO हैं। CWS भारत में वन्यजीवों और जंगलों को बचाने का काम करती है।

लगभग 30 साल से इस क्षेत्र में काम कर रहीं डॉ. करंथ ने गांवों, किसानों और बच्चों के साथ मिलकर कई बड़े अभियान चलाए हैं। उनकी संस्था अब तक देश के 7,000 गांवों तक पहुंच चुकी है और 10,000 किसानों को wildlife-friendly खेती के तरीके सिखा चुकी है।

डॉ. करंथ ने Wild Shaale नाम का एक कार्यक्रम भी शुरू किया जिसके ज़रिए बच्चों को खेल और कहानियों की मदद से जानवरों और जंगलों के बारे में आसान तरीके से बताया जाता है। अभी तक डॉ. करंथ लगभग 100 से ज्यादा वैज्ञानिक शोध पत्र लिख चुकी हैं और इसके अलावा वह दुनिया भर के कई युवा वैज्ञानिकों को ट्रेनिंग भी दे चुकी हैं।

डॉ. करंथ ने विज्ञान, शिक्षा और समाज को साथ जोड़कर संरक्षण के काम में नई दिशा दी है। यह सम्मान भारत और उनकी संस्था के लिए गर्व की बात है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like