fbpx
News Research

चीन ने अंतरिक्ष में पदार्थ को अब तक के सबसे कम तापमान पर पहुंचाया

Featured Video Play Icon

चीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में परमाणुओं के एक छोटे से समूह को अब तक के सबसे कम तापमान तक ठंडा किया है। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग पर एक प्रयोग के दौरान परमाणुओं को इतना ठंडा किया गया, कि उनका equivalent तापमान सिर्फ 9.7 पिकोकेल्विन (pk) रह गया।

इस प्रयोग में वैज्ञानिकों ने पदार्थ की पांचवीं अवस्था यानी Bose-Einstein Condensate तैयार की। ठोस, तरल, गैस और प्लाज़्मा के अलावा यह पदार्थ की एक खास अवस्था है, जो परम शून्य के बेहद करीब तापमान पर बनती है। इस अवस्था का विचार साल 1924 में भारतीय वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस और अल्बर्ट आइंस्टीन ने दिया था।

प्रयोग के लिए वैज्ञानिकों ने Mengtian laboratory module में मौजूद Cold Atom Physics Rack का इस्तेमाल किया। जिसमें लगभग 20,000 रुबिडियम परमाणुओं को लेज़र से ठंडा करके, पदार्थ की पांचवीं अवस्था Bose-Einstein Condensate बनाई गई।

इन परमाणुओं को छोड़ने पर वे इतने धीरे फैले कि 7 सेकंड तक दिखते रहे। इसी फैलाव की गति से वैज्ञानिकों ने Equivalent तापमान 9.7 पिकोकेल्विन कैलकुलेट किया, यानी परम शून्य से सिर्फ 10 खरबवें हिस्से ऊपर।

इससे पहले जर्मनी के ड्रॉप टावर में सबसे कम तापमान 38 पिकोकेल्विन रिकॉर्ड किया गया था। और नया रिकॉर्ड उससे लगभग 4 गुना बेहतर है।

इस उपलब्धि से अंतरिक्ष में बेहद ठंडे परमाणुओं पर नए प्रयोग करने का रास्ता खुल सकता है। इससे वैज्ञानिकों को क्वांटम भौतिकी को बेहतर समझने और बेहद सटीक माप करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like