fbpx
Innovation News Research

Unified Metabolic Health Score पर शौर्य पटेल की रिसर्च को मिला IRIS Gold

Featured Video Play Icon

अहमदाबाद के Adani International School के दसवीं के छात्र शौर्य पटेल ने लगातार दूसरी बार IRIS National Fair में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

IRIS यानी ‘Initiative for Research and Innovation in STEM’, NCSC, NCSM, NCERT, CBSE साइंस एग्ज़िबिशन और INSPIRE जैसी प्रमुख राष्ट्रीय विज्ञान पहलों के साथ मिलकर काम करता है।

स्कूल के छात्रों को विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में काम करने का मौका देने के साथ, यह देश भर से आए बेहतरीन रिसर्च प्रोजेक्ट्स को सही मार्गदर्शन और International Science and Engineering Fair जैसे वैश्विक मंच पर पहचान भी दिलाता है। इस साल इस फेयर में 152 छात्रों द्वारा तैयार किए गए 120 प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया गया।

इन्हीं मे से एक प्रोजेक्ट शौर्य पटेल का भी था, जो unified Metabolic Health Score बनाने पर आधारित है। जिसमें Blood tests, medical reports, lifestyle और दूसरी स्वास्थ्य जानकारियों को मिलाकर एक आसान हेल्थ स्कोर तैयार किया गया है।

इसे क्रेडिट स्कोर की तरह समझ सकते हैं, जो बताता है कि किसी व्यक्ति की मेटाबॉलिक हेल्थ से जुड़ा जोख़िम कम है, मध्यम है, या ज़्यादा? मरीज़ के जोख़िम को देखते हुए कौन-से स्वास्थ्य पहलू सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं? इसके साथ यह भी ट्रैक किया जाता है, कि गाइडेड डिजिटल इंटरवेंशन के साथ जोख़िम कब और कैसे बदलता है।

यह रिसर्च टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, MASLD और PCOS जैसी समस्याओं को बेहतर समझने में मदद कर सकती है। इस प्रोजेक्ट में मेटाबॉलिक हेल्थ और कैंसर के ख़तरे के बीच संभावित संबंध को समझने के लिए भी रिसर्च की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like