fbpx
News Research

PSLV के तीसरे चरण में बड़े बदलाव, ISRO ने किया सफल परीक्षण

Successful ground static test of the PSLV third stage (PS3)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने PSLV रॉकेट के तीसरे चरण यानी PS3 का सफल ग्राउंड स्टैटिक टेस्ट किया है। यह परीक्षण 12 नवंबर 2026 को, श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में किया गया।

दरअसल PSLV-C61/EOS-09 और PSLV-C62/EOS-N1 मिशनों के दौरान, रॉकेट के तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी आई थी। इसके बाद ISRO ने इस चरण की गहराई से जांच की और इसे बेहतर बनाने के लिए कई सुधार किए।

जैसे कि PS3 कॉन्फ़िगरेशन को मज़बूत किया गया है। इसमें नोज़ल कॉन्फ़िगरेशन में सुधार कर डिज़ाइन मार्जिन बढ़ाया गया है। और मैकेनिकल इंटरफेस और सील्स को भी मज़बूत किया गया है। इसके अलावा raw materials की जांच, assembly procedures और quality checks के नियमों को भी सख़्त किया गया है।

ISRO ने Non-Destructive Testing (NDT) प्रक्रिया को भी अपडेट किया है, ताकि पुर्ज़ों को जोड़ने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के दौरान बिना नुकसान पहुंचाए संभावित खराबी का पता लगाया जा सके।

ISRO के मुताबिक, तीसरे चरण का नया वर्ज़न तैयार कर उसका सफल परीक्षण किया जा चुका है। अब इस टेस्ट से मिले डेटा का विश्लेषण किया जाएगा और उसके आधार पर आगे और परीक्षण किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like