fbpx
News Research

IISc 2026 में 8 पूर्व छात्रों को करेगा सम्मानित!

Featured Video Play Icon

 

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ने 2026 के Alumni Awards की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों के ज़रिए संस्थान अपने पूर्व छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके खास योगदान के लिए सम्मानित करता है।

इस साल पांच वैज्ञानिकों को Distinguished Alumnus Award के लिए चुना गया है। जिनमें शामिल हैं:

बी. एस. मंजूनाथ, जो आज UC Santa Barbara में Distinguished Professor हैं, और जिन्होंने कंप्यूटर विज़न और MPEG-7 स्टैंडर्ड में बड़ी भूमिका निभाई है। दीपांकर दास शर्मा, जो आज IISc में ANRF नेशनल साइंस चेयर हैं, और जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय सिंक्रोट्रॉन रिसर्च की पहुंच दिलाई है।

जगन्नाथ नायक, जो आज DRDO में महानिदेशक हैं। उन्हें आकाश, नाग, और अस्त्र के लिए फाइबर ऑप्टिक गायरोस्कोप और भारत का पहला laser weapon बनाने का श्रेय दिया जाता है।

मारुति आर. अकेल्ला, जो आज UT ऑस्टिन में प्रोफेसर हैं। उनके एल्गोरिदम ने ‘इंट्यूटिव मशीन्स’ के IM-1 लूनर लैंडर को चांद पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके नाम पर एस्टेरॉयड 5376 का नाम भी रखा गया है।

रजत मूना आज IIT गांधीनगर के निदेशक हैं और जिन्हें EVM-VVPAT, FASTag और e-पासपोर्ट जैसी तकनीकें बनाने का श्रेय दिया जाता है।

इनके अलावा Young AlumnusMedal के लिए:

अभिषेक सिन्हा को ऑनलाइन लर्निंग और नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन में अनसुलझी समस्याओं के समाधान के लिए, गीतू जोसफ को ऑटोनॉमस ड्राइविंग और रडार के लिए इंटेलिजेंट सेंसिंग में योगदान के लिए, और हिमांशु जोशी‌ को DNA नैनोटेक्नोलॉजी, कृत्रिम वॉटर चैनल और वॉटर डिसेलिनेशन में योगदान के लिए चुना गया है ।

ये पुरस्कार 19 दिसंबर 2026 को IISc के JN Tata Auditorium में ख़ास समारोह के दौरान दिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like