fbpx
News Research

Technical Glitch के बावजूद बुध की कक्षा में पहुँचा Bepicolombo

Featured Video Play Icon

आठ साल की यात्रा के बाद 21 November 2026 को, यूरोप और जापान का साझा मिशन ‘BepiColombo’ बुध ग्रह तक पहुंचने वाला तीसरा, और इस ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला दूसरा मिशन बन गया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ BepiColombo ने NASA के Mariner 10 और MESSENGER जैसे मिशनों की बराबरी कर ली। ESA के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट ने ऑर्बिट में सक्सेसफुली एंट्री तो की, परंतु मैनूवर के दौरान सॉफ्टवेयर में दिक्कत के कारण thruster burn प्लान से कम समय में हुआ।

जब कक्षा में घुसने के लिए यान बुध की सतह से सिर्फ़ 635 किलोमीटर ऊपर था, तब उसके चार थ्रस्टर फायर हुए।

यह बर्न 37 मिनट चलना था, लेकिन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण बर्न बीच में ही रुक गया। यान अपने आप safe mode में तो चला गया परंतु मरकरी के ऑर्बिट में पहुंचने के लिए इसकी स्पीड केवल 77% ही कम हो पाई। इसके बावजूद वैज्ञानिकों को अच्छी ख़बर यह मिली कि यान सुरक्षित है और बुध की स्थिर कक्षा में है।

फिलहाल, ESOC (European Space Operations Centre) की टीम इस समस्या की जांच कर रही है। आगे की योजना के मुताबिक 9 दिसंबर 2026 को इसके दो ऑर्बिटर अलग होंगे, यानी ESA का Mercury Planetary Orbiter और JAXA का Mercury Magnetospheric Orbiter.

इसके बाद आने वाले महीनों में और थ्रस्टर बर्न से कक्षा को ठीक किया जाएगा और अप्रैल 2027 से असली वैज्ञानिक काम शुरू होगा।

2018 में लॉन्च किए गए इस मिशन के ज़रिए वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश करेंगे कि सोलर सिस्टम के सबसे छोटे और सबसे अंदरुनी ग्रह मर्करी पर चुंबकीय क्षेत्र कैसे बना?.. सूर्य की भीषण गर्मी के बावजूद इसके ध्रुवीय गड्ढों में बर्फ़ कैसे जमी है?.. और इसकी चांद जैसी सतह पर 1.6 किलोमीटर ऊंची चट्टानें और रहस्यमयी हॉलोज़ (Hollows) आख़िर कैसे बने?

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like