25 नवंबर 2026 का दिन पाकिस्तान के अंतरिक्ष इतिहास के लिए एक बड़ी उपलब्धि लेकर आया।
चीन ने आज सुबह जब अपने मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत शेनझोउ-24 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, तो इसमें चीन के अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो और वू यी के साथ पाकिस्तान के पायलट मुहम्मद ज़ीशान अली भी शामिल रहे ।
तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर Long March-2F रॉकेट के जरिए उड़ान भरी।
लॉन्च के कुछ समय बाद अंतरिक्ष यान अपनी तय कक्षा में पहुंचा, और कुछ समय बाद सफलतापूर्वक चीन के स्पेस स्टेशन तियांगोंग से जुड़ भी गया। और इस सफल अभियान के ज़रिए विंग कमांडर ज़ीशान अली ऑर्बिट में पहुंचने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक बन गए।
इस मिशन में ज़ीशान अली पेलोड स्पेशलिस्ट हैं। वे तियांगोंग स्टेशन पर 5 से 10 दिन रहेंगे, जहां वे पाकिस्तान-चीन सहयोग के तहत प्रयोग करेंगे और फिर शेनझोउ-23 से पृथ्वी पर लौटेंगे।
पाकिस्तान में कठिन चयन के बाद ज़ीशान अली और खुर्रम दाऊद को बीजिंग के Astronaut Centre भेजा गया था, जहां उन्हें स्पेसक्राफ्ट ऑपरेशन, इमरजेंसी रेस्पॉन्स और सेंट्रीफ्यूज की ट्रेनिंग के साथ चीनी भाषा भी सिखाई गई, क्योंकि तियांगोंग पर सारे कंट्रोल और कमांड mandarin में हैं।
ज़ीशान अली के मुताबिक सेंट्रीफ्यूज से बड़ी चुनौती थी मेंडरिन सीखना, पर इसमें भी वह सफल रहे।
शेनझोउ-24 मिशन चीन के नज़रिए से भी ऐतिहासिक है क्योंकि इस मिशन के ज़रिए चीन ने पहली बार अपने मानव अंतरिक्ष अभियान में किसी दूसरे देश के अंतरिक्ष यात्री को शामिल किया है।

