fbpx
News Research

आसमान में ग्रहों की परेड, एक साथ दिखेंगे दो चमकीले ग्रह

Featured Video Play Icon

आकाश प्रेमियों के लिए जून का महीना एक खास तोहफा लेकर आया है। क्योंकि इस हफ्ते आसमान में एक सुंदर नज़ारा देखने को मिलेगा। दरअसल, पृथ्वी से दिखाई देने वाले दो सबसे चमकीले ग्रह, शुक्र और बृहस्पति, इस हफ्ते एक-दूसरे के काफी पास नज़र आएंगे।

खगोल वैज्ञानिक के अनुसार इस घटना को Planetary Conjunction कहा जाता है। इसका मतलब है, कि पृथ्वी से देखने पर दोनों ग्रह आसमान में पास-पास नजर आते हैं, हालांकि अंतरिक्ष में उनके बीच करोड़ किलोमीटर की दूरी होती है।

आपको बता दें कि ये नज़ारा 8 और 9 जून की शाम को सूर्यास्त के बाद सबसे साफ दिखाई देगा। और खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक इस नज़ारे को देखने के लिए पश्चिम दिशा की ओर देखना होगा। इस दौरान आसमान में सबसे चमकीला ग्रह शुक्र होगा और उसके ठीक पास बृहस्पति दिखाई देगा।

एक दिलचस्प बात यह भी है, कि 11 से 15 जून के बीच बुध ग्रह भी इन दोनों के साथ नज़र आएगा। इसके साथ ही आप आसमान में तीन ग्रहों की एक छोटी-सी ग्रह परेड देख पाएंगे। हालांकि बुध क्षितिज के काफी करीब होगा, इसलिए उसे देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है, कि इस नज़ारे का आनंद लेने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां रोशनी कम हो और आसमान साफ़ दिखाई देता हो। इसे बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकता है।

अगर आप भी आसमान में होने वाली अनोखी घटनाओं को देखना पसंद करते हैं, तो 8 और 9 जून की शाम आसमान की ओर देखना न भूलें। क्योंकि यह खूबसूरत नज़ारा इस साल के सबसे ख़ास खगोलीय दृश्यों में से एक होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like