fbpx
News Research

Draconid उल्का वर्षा चल रही है, 10 अक्टूबर तक आसमान में दिखेगा नज़ारा

Draconid Meteor Shower 2026

आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाओं के शौकीनों के लिए यह हफ़्ता ख़ास है। साल की सबसे अलग उल्का वर्षा, Draconid Meteor Shower, इस समय एक्टिव है, जो कॉमेट 21P के मलबे से बनती है।

यह उल्का वर्षा 6 अक्टूबर को शुरू हुई और 10 अक्टूबर तक चलेगी। और 8 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर की सुबह तक अपने चरम पर रहेगी।

इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि दूसरी उल्का वर्षाओं की तरह इसके लिए आपको आधी रात तक जागने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि इसका Radiant, यानी जहाँ से उल्काएं आती लगती हैं, शाम ढलते ही आसमान में सबसे ऊपर होता है।

भारत में इसे देखने का सबसे अच्छा समय आज यानी 8 अक्टूबर की शाम ढलने के बाद है। पीक टाइम 9 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे है, पर सुबह की रोशनी के कारण शाम का समय ज्यादा बेहतर रहेगा। इस साल अच्छी बात यह है कि चाँद न के बराबर होगा, जिससे आसमान बिल्कुल अंधेरा रहेगा।

पर इसे देखने के लिए शहर की रोशनी से दूर किसी अंधेरी जगह पर जाना ज़रूरी है, जहां हर घंटे 5 से 10 उल्काएं दिख सकती हैं। Draconid उल्काएं काफी धीमी होती हैं, इसलिए इनकी चमक आसमान में कुछ सेकंड तक टिकी रहती है। जिससे नज़ारा और भी ख़ूबसूरत हो जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like