fbpx
Innovation News Research

ड्राइविंग की सुरक्षा को बढ़ाएगी IIT मद्रास द्वारा विकसित स्मार्ट सीट

Featured Video Play Icon

रात में लंबे समय तक गाड़ी चलाते हुए, ड्राइवर्स को अक्सर थकान महसूस होती है, और नींद आने लगती है। और कई बार ऐसा भी होता है कि गाड़ी चलाते-चलाते ड्राइवर कब आंखें बंद करके झपकी लेने लगते हैं, उन्हें पता भी नहीं चलता। ज़ाहिर है कि ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं का ख़तरा बढ़ जाता है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने एक स्मार्ट सीट तैयार की है, जो ड्राइवर की थकान का पता लगाकर, उसे समय पर अलर्ट कर सकती है।

इस स्मार्ट सीट को IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने Harita कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया है, और इस स्मार्ट सीट का नाम है-IntelliSeat (इंटेलीसीट)

IntelliSeat में लगे सेंसर ड्राइवर के बैठने के तरीक़े और शरीर की हलचल में होने वाले बदलावों को महसूस करते हैं। इन बदलावों के आधार पर, यह सिस्टम पता लगाता है कि ड्राइवर कितना थका हुआ है।

इस तकनीक में ड्राइवर को शरीर पर कोई डिवाइस पहनने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सीट के अंदर लगे सेंसर ही ड्राइवर के शरीर और बैठने के तरीके में होने वाले बदलावों को पहचान लेते हैं।

इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि सीट अलग-अलग स्तरों पर चेतावनी देती है। जैसे हल्की थकान में डैशबोर्ड पर लाइट जलती है.., थकान बढ़ने पर आवाज़ के ज़रिए अलर्ट मिलता है… और ज़्यादा थकान होने पर सीट Vibrate करने लगती है।

IIT मद्रास की इस तकनीक का मक़सद ड्राइवर को थकान की वजह से होने वाली ग़लती से पहले ही अलर्ट करना, और सड़क हादसों का ख़तरा कम करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like