नासा द्वारा पिछले 10 सालों से बनाए जा रहे ‘नैंसी ग्रैस रोमन स्पेस टेलीस्कोप’ को, तय कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त 2026 को लांच कर दिया गया। भारतीय समय अनुसार शाम लगभग 4 बजकर 57 मिनट पर लॉन्च की गई यह शक्तिशाली दूरबीन, अब Sun-Earth L2 यानी लैग्रेंज पॉइंट-2 की ओर यात्रा कर रही है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।
L2 तक पहुंचने में Roman को क़रीब एक महीना लगेगा और उसके बाद NASA लगभग तीन महीने तक इसके सभी उपकरणों और सिस्टम्स की जांच करेगा। सभी परीक्षण पूरे होने के बाद यह शक्तिशाली दूरबीन अपना काम शुरू करेगी।
Roman Telescope की ख़ासियत यह है, कि यह अंतरिक्ष के बहुत बड़े हिस्से को एक साथ देख सकता है। इसका 2.4 मीटर का primary mirror तो Hubble के दर्पण के बराबर ही है, परंतु इसका Wide Field Instrument एक बार में Hubble से क़रीब 100 गुना बड़े क्षेत्र का अध्ययन कर सकता है।
यह टेलीस्कोप Dark Energy और Dark Matter जैसे ब्रह्मांड के बड़े रहस्यों को समझने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही यह आकाशगंगाओं के विकास का अध्ययन, और हमारे सौर मंडल के बाहर मौजूद ग्रहों की खोज भी करेगा।
जहां James Webb Telescope अंतरिक्ष की दूर की चीज़ों को बहुत बारीकी से देखता है, वहीं Roman Telescope को ब्रह्मांड के विशाल हिस्सों के सर्वे के लिए बनाया गया है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इससे ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों को समझने में मदद मिलेगी।

