साल 2026 के रामानुजन पुरस्कार के लिए, बेंगलुरु स्थित Indian Institute of Science (IISc) के गणित के प्रोफेसर महेश काकडे को चुना गया है।
यह घोषणा International Centre for Theoretical Physics (ICTP) और International Mathematical Union (IMU) द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रोफेसर काकडे को यह सम्मान Algebraic Number Theory में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला है।
उन्हें Non-commutative Iwasawa Theory में उनके मौलिक परिणामों, और ग्रॉस-स्टार्क और ब्रूमर-स्टार्क कन्जेक्चर को साबित करने में अहम योगदान के लिए पहचाना गया है।
उनके शोध का संबंध जर्मन गणितज्ञ डेविड हिल्बर्ट की प्रसिद्ध 12वीं समस्या से भी है, जो 1900 में दी गई उनकी 23 समस्याओं में से एक है। प्रोफेसर महेश काकडे ने ISI बेंगलुरु, से गणित में स्नातक की डिग्री ली और Cambridge University से मास्टर और 2008 में PhD की।
वे प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, University College London और King’s College London में काम कर चुके हैं और 2019 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से जुड़े। 2022 में उन्हें इंफोसिस पुरस्कार मिला, और 2023 में उनका नाम एशियन साइंटिस्ट 100 की सूची में भी शामिल किया गया।
रामानुजन पुरस्कार महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के नाम पर 2005 में शुरू किया गया था। यह 45 साल से कम उम्र के उन गणितज्ञों को दिया जाता है जो विकासशील देशों में रहकर उत्कृष्ट शोध कर रहे हों। इसके तहत पुरस्कार स्वरूप 10,000 डॉलर की राशि दी जाती है।

