
इमेजिंग तकनीक ने हमें दुनिया को नए नज़रिए से देखने का मौका दिया है। मेडिकल जांच से लेकर अंतरिक्ष अन्वेषण तक, इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन क्या हो अगर हम बिना भारी लेंस और जटिल सेट-अप के भी बेहद बारीक तस्वीरें ले सकें? एक नई तकनीक, जिसे Multiscale Aperture Synthesis Imager (MASI) कहा जाता है, इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी के Center for Biomedical and Bioengineering Innovation (CBBI) और यूकॉन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के वैज्ञानिकों ने पारंपरिक सोच से हटकर इस तकनीक को विकसित किया है। MASI कैमरों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें लेंस की ज़रूरत नहीं पड़ती। कई छोटे सेंसर अलग-अलग जगहों से रोशनी को पकड़ते हैं और कंप्यूटर एल्गोरिदम उनकी जानकारी जोड़कर एक पूरी तस्वीर बनाते हैं।
MASI, रोशनी के फैलाव से बने प्रकाश विवर्तन पैटर्न (Diffraction Pattern) को रिकॉर्ड करता है, जिनमें रोशनी की तीव्रता और दिशा दोनों की जानकारी होती है। इन्हीं से बेहद बारीक इमेज दोबारा तैयार की जाती है। नतीजा ये है कि कुछ सेंटीमीटर की दूरी से भी sub-micron level तक की साफ़ तस्वीर मिल सकती है।
इस खोज के साथ इमेजिंग का भविष्य और भी रोशन दिखने लगा है, क्योंकि MASI का इस्तेमाल फॉरेंसिक साइंस , मेडिकल जांच, industrial inspection और remote sensing जैसे कई क्षेत्रों में किया जा सकता है। ये तकनीक न सिर्फ़ high-resolution है, बल्कि flexible और बड़े स्तर पर इस्तेमाल के लिए भी तैयार है।

