fbpx
News Research

चीन के वैज्ञानिकों ने बनाई आग-रोधी सिरेमिक लिथियम बैटरी

 

चीन के Tsinghua University के शोधकर्ताओं ने सिरेमिक आधारित ऐसी लिथियम बैटरी बनाई है, जो बहुत ज़्यादा तापमान पर भी सुरक्षित तरीके से काम कर सकती है। यह बैटरी आकार में छोटी, ज़्यादा ऊर्जा स्टोर करने वाली, और मौजूदा बैटरियों की तुलना में ज़्यादा सुरक्षित बताई जा रही है क्योंकि इसमें आग लगने का ख़तरा ना के बराबर है।

दरअसल तरल इलेक्ट्रोलाइट का इस्तेमाल करने वाली अधिकांश लिथियम बैटरीज़ उच्च तापमान नहीं सह सकतीं। ज़्यादा गर्म होने पर, क्षतिग्रस्त होने पर, या इलेक्ट्रोलाइट लीक होने से इनमें आग लगने का ख़तरा बढ़ जाता है।

इस ख़तरे को कम करने के लिए वैज्ञानिकों ने नई लिथियम बैटरी में तरल इलेक्ट्रोलाइट की जगह सिरेमिक से बने ठोस इलेक्ट्रोलाइट का उपयोग किया।

इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कई सिरेमिक परतों का इस्तेमाल किया गया। जिससे परतों के बीच बेहतर संपर्क वाली एक बहुस्तरीय, पूर्ण-सिरेमिक, माइक्रो लिथियम-आयन बैटरी तैयार हुई। इन सेरेमिक परतों को अनुप्रयोगों के अनुसार एडजस्ट भी किया जा सकता है।

अध्ययन में देखा गया कि यह बैटरी 150 डिग्री सेल्सियस तक लगातार काम कर सकती है। यहाँ तक कि 300 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को 20 सेकंड तक झेलने के बाद भी इसकी क्षमता और मज़बूती पर कोई असर नहीं पड़ा।

इस नई बैटरी का इस्तेमाल Smart sensors, fire alarms, industrial IoT devices, अंतरिक्ष और aerospace missions, सैन्य उपकरणों और पहनने वाले छोटे Electronic devices में किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में ज़्यादा सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली Solid-state बैटरीज़ को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like