fbpx
News Research

International Space Station पर एक ख़ास रिसर्च क्या स्पेस रेडिएशन बदल देगा हमारे पौधों का DNA?

Featured Video Play Icon

 

क्या अंतरिक्ष में रहने से पौधों के बीज में बदलाव आता है? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए अमेरिका के टेक्सास से सैकड़ों अंगूर के बीजों को जल्द ही International Space Station (ISS) भेजा जाएगा।

इन बीजों को लगभग 6 महीनों तक अंतरिक्ष में ही रखा जाएगा और इसके बाद इन्हें वापस धरती पर लाकर उगाया जाएगा। फिर उनकी तुलना उन बीजों से की जाएगी जो पूरे समय धरती पर ही थे।

यह प्रयोग Texas A&M University और Aegis Aerospace के TAMU-SPIRIT मिशन का हिस्सा है। अंतरिक्ष में रहने के दौरान बीज cosmic radiation के संपर्क में आएंगे। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे उनके DNA में बदलाव हो सकते हैं।

वैज्ञानिक यह जानना चाहते हैं, कि क्या इन बदलावों से ऐसे पौधे तैयार किए जा सकते हैं, जो बीमारियों, सूखे और ख़राब मौसम में भी अच्छी तरह उग सकें। अगर ऐसा होता है, तो इससे भविष्य में पौधों और फसलों को और सक्षम बनाने में मदद मिल सकती है।

बीजों को ISS भेजने के लिए एक खास कंटेनर में रखा जाएगा। यह कंटेनर नुकसान पहुंचाने वाले ज्यादा radiation से इन बीजों सुरक्षा करेगा, लेकिन अध्ययन के लिए ज़रूरी मात्रा में radiation को अंदर आने देगा।

इसके बाद इन बीजों को वापस लाकर Texas के नामित अंगूर के खेतों में इनका पौधरोपण सामान्य बीजों के साथ किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि अंतरिक्ष में पाए जाने वाली radiation का बीजों के गुणों पर क्या असर पड़ता है।

अगर इस प्रयोग के नतीजे अच्छे रहे तो भविष्य में धरती के साथ-साथ अंतरिक्ष में भी बेहतर खेती का रास्ता खुल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like