हाल ही में भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री Anil Menon ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो अपनी साथी astronaut Jessica Mier के साथ अंतरिक्ष में उगाई गईं हरी पत्तेदार सब्जियों के स्वाद और बनावट पर बात करते नज़र आए।
International Space Station पर यह फसल NASA के Veggie नामक सिस्टम की वजह से संभव हो पाई। साल 2014 में लगाए गए इस सिस्टम का मक़सद है माइक्रो ग्रेविटी में पौधों की वृद्धि का अध्ययन करना, और अंतरिक्ष यात्रियों के भोजन में पोषण से भरे ताज़े खाने को जोड़ना।
ऐसी प्रणालियों की सहायता से ही, भविष्य में अंतरिक्ष यात्री दूसरे ग्रहों पर जाकर भी, अपना खाना ख़ुद उगा पाएंगे।

