fbpx
News Research

Artemis II Mission ने बनाया अंतरिक्ष में नया इतिहास

 

नासा का आर्टेमिस II मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि बन गया है। इस मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार यानी 6 अप्रैल को चंद्रमा के चारों ओर घूमे और पृथ्वी से लगभग 2,52,756 मील दूर तक पहुंच गए। जो Apollo 13 मिशन के पुराने रिकॉर्ड से भी 4000 मील ज्यादा है। इंसानों द्वारा अंतरिक्ष में तय की गई यह अब तक की सबसे लंबी दूरी है।

इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के उस हिस्से को भी देखा, जिसे अब तक इंसान नहीं देख पाए थे। जब यान चंद्रमा के पीछे गया, तब लगभग 45 मिनट तक अंतरिक्ष यात्रियों का संपर्क पृथ्वी से टूट गया। इसके बाद जैसे ही यान चंद्रमा के पीछे से बाहर आया, वैसे ही उनका संपर्क फिर से स्थापित हुआ।

इसी दौरान Orion में सवार चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने एक अद्भुत सूर्य ग्रहण भी देखा। अंतरिक्ष यात्रियों के अनुसार उनका यह अनुभव काफी अच्छा रहा है, और आर्टेमिस II मिशन भविष्य में मंगल ग्रह की यात्रा के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

अब आर्टेमिस II मिशन पृथ्वी की ओर वापस लौट रहा है। पूर्वी समय के अनुसार, यह मिशन शुक्रवार, यानी 10 अप्रैल को, कैलिफोर्निया के पास समुद्र में उतर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like