भारत के जाने-माने थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट prof. अशोक सेन को 2026 के ऑस्कर क्लाइन मेडल से सम्मानित किया गया है। वह इस प्रतिष्ठित मेडल को पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
यह मेडल हर साल स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और Nobel Committee for Physics द्वारा दिया जाता है, और इस सम्मान को पाने वाले वैज्ञानिकों में स्टीफन हॉकिंग और पीटर हिग्स जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं।
प्रोफेसर सेन को यह पुरस्कार String Theory पर उनके काम के लिए मिला है। उनके तीन बड़े योगदान हैं: S-duality, Black Hole Entropy की सटीक गिनती, और String Field Theory पर उनका मशहूर Sen Conjecture.
कोलकाता के Presidency College और आईआईटी कानपुर के छात्र रहे अशोक सेन, फिलहाल बेंगलुरु में International Centre for Theoretical Sciences (ICTS) -TIFR में इन्फोसिस माधव Chair Professor हैं।
उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री 2001 और पद्मभूषण 2013 से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें Breakthrough Prize in Fundamental Physics 2012 और डिराक मेडल 2014 भी मिल चुके हैं।
स्टॉकहोम के अल्बानोवा सेंटर में मेडल प्राप्त करने के बाद उन्होंने ‘Gravity from Strings and Strings from Gravity’ पर अपना Memorial Lecture दिया, जिसमें बताया गया कि कैसे स्ट्रिंग थ्योरी से ग्रेविटी को समझा जा सकता है। प्रोफेसर अशोक सेन की नवीनतम उपलब्धि बताती है, कि भारतीय वैज्ञानिक अब दुनिया में fundamental science की दिशा तय कर रहे हैं।

