fbpx
News Research

बैक्टीरिया से बना PHB: प्लास्टिक प्रदूषण का नया समाधान

 

नागालैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक नया बायोडिग्रेडेबल पदार्थ तैयार किया है, जो प्लास्टिक का अच्छा विकल्प बन सकता है। इसका नाम पॉलीहाइड्रॉक्सीब्यूटिरेट यानि PHB है। इसे प्लास्टिक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह प्राकृतिक रूप से आसानी से टूट जाता है।

वैज्ञानिकों ने इसे बैसिलस सबटिलिस FW1 नाम के बैक्टीरिया से बनाया है, जो नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में मछली के कचरे वाली जगह से मिला था। वैज्ञानिकों ने जब इसे जांचा तो पाया कि ये बैक्टीरिया लगभग 69.2% तक PHB बना सकता है, जो इसकी उत्पादन क्षमता दिखाता है।

शोध में यह भी देखा गया कि यह पदार्थ ज्यादा तापमान को सह सकता है और मानव शरीर की कोशिकाओं के लिए सुरक्षित है। इसलिए भविष्य में इसका प्रयोग मेडिकल क्षेत्र में भी किया जा सकता है।

मिट्टी में दबाने पर यह करीब 28 दिनों में लगभग 60% तक गल जाता है, जिससे यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित साबित होता है। शोधकर्ताओं का मानना है, कि अगर इसका बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू हो जाए, तो प्लास्टिक प्रदूषण कम हो सकता है, इसके साथ इससे कार्बन उत्स र्जन घटेगा और पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like