fbpx
News Research

बिना क्रायोजेनिक कूलिंग के काम करने वाला Quantum Material

 

वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसा Quantum Material तैयार किया है, जो room temperature पर भी काम कर सकता है। यानी यह केवल प्रयोगशाला तक ही सीमित न होकर, प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजीज़ में अहम भूमिका निभा सकता है।

अब तक ज़्यादातर Quantum Materials बहुत कम तापमान पर ही सही तरह से काम कर पाते हैं। क्योंकि सामान्य तापमान पर atomic vibration के कारण उनका quantum behavior ख़त्म हो जाता है। इसीलिए इन्हें चलाने के लिए महंगे Cryogenic Cooling Systems का इस्तेमाल करना पड़ता था।

इसी समस्या को देखते हुए लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी (LSU) के वैज्ञानिकों ने एक Artificial Quantum Material बनाया है। वैज्ञानिकों ने एक छोटी glass chip पर सोने की पतली परत चढ़ाई। फिर फ़ोकस्ड आयन बीम का इस्तेमाल करके सोने में सैकड़ों बारीक छेद बनाए।

ये छेद कृत्रिम परमाणु या ‘मेटा-एटम’ की तरह काम करते हैं और मिलकर ऐसा Metacrystal बनाते हैं, जो प्रकृति में नहीं पाया जाता। वैज्ञानिकों ने इसका नाम quantum statistical plasmonic metacrystal रखा है।

इसकी सबसे ख़ास बात यह है, कि यह आने वाली रोशनी के बीच बारीक क्वांटम फ़र्क को पहचानता है और हर क्वांटम स्टेट को क्रिस्टल के अंदर अलग-अलग रास्ते से गुज़ारता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, इन रास्तों से क्वांटम इनफॉरमेशन बिना ज़्यादा नुकसान के आगे पहुंचती है। यानी वे ख़ास गुण जो हर क्वांटम स्टेट की पहचान होते हैं, उनमें कम से कम बदलाव होता है।

वैज्ञानिक अब इस Material का परीक्षण solar cells की efficiency बढ़ाने में करेंगे। अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो यह तकनीक भविष्य में Solar Technology विकसित करने में भी बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like