NASA ने हाल ही में अपने 22 साल पुराने Swift Observatory मिशन को खत्म करने का ऐलान किया है। नवंबर 2004 में लॉन्च किए गए इस मिशन के पास खुद का thruster नहीं था, इसलिए atmospheric drag और बढ़ी हुई solar activity की वजह से, इसका orbit लगातार नीचे गिर रहा था।
इसे बचाने के लिए, NASA ने इसी साल Katalyst Space Technologies द्वारा बनाया गया LINK नाम का रेस्क्यू मिशन भी लॉन्च किया था। योजना थी कि LINK अपने robotic arms से Swift को पकड़कर ऊंचे orbit में ले जाएगा, जिससे यह मिशन आगे भी काम कर सके। LINK Swift के 12-15 किलोमीटर पास तक तो पहुंचा, लेकिन propulsion में आई ख़राबी से यह मिशन फेल हो गया।
इसके बाद Swift 275 किमी की ऊंचाई तक गिर गया और 20 अक्टूबर को उसने आखिरी observation किया। नासा का अनुमान है कि 2 नवंबर के आसपास, Swift वायुमंडल में जलकर ख़त्म हो जाएगा।
Swift ऑब्जर्वेटरी को मूल रूप से 20 नवंबर 2004 को, सिर्फ़ 2 साल के लिए gamma-ray bursts की स्टडी के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन यह मिशन उम्मीद से कहीं ज़्यादा सफल रहा।
22 सालों में इसने 2,000 से ज़्यादा gamma-ray bursts, 1,400 supernovae, black holes द्वारा तारों को निगलने जैसी घटनाओं की खोज की, और लगभग 12 terabytes का data archive छोड़ा—जो खगोलविदों के लिए किसी ख़ज़ाने से कम नहीं।

