fbpx
News Research

आज दिखेगा ब्लड मून: 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण

Featured Video Play Icon

 

अगर आप भी आसमान में दिखने वाले अद्भुत नज़ारों के दीवाने हैं तो आज का दिन आपके लिए खास है, क्योंकि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 3 मार्च 2026 को होने वाला है।

यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच घटने वाली एक सुंदर खगोलीय घटना है, जो हर बार लोगों को आसमान की ओर देखने पर मजबूर कर देती है।

दरअसल जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है और चंद्र ग्रहण होता है। इस बार हमें पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने का अवसर मिलेगा जो इस घटना को और भी विशेष बनाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चाँद Orange-Red रंग का दिखाई देता है, जिसे ब्लड मून भी कहते हैं।

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूरज की रोशनी सीधी चाँद तक नहीं पहुँचती बल्कि पृथ्वी के वातावरण से होकर चाँद तक पहुँचती है। इससे छोटी wavelength वाली नीली रौशनी तो बिखर जाती है, लेकिन बड़ी wavelength वाली orange और red रौशनी चाँद तक पहुँचती है, और हमें Blood moon दिखाई देती है। इसे Rayleigh scattering भी कहा जाता है।

भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन यह हमें सूर्यास्त के बाद ही दिखाई देगा।

इसे देखने का सबसे अच्छा समय शाम लगभग 6:30 बजे होगा और 6:47 पर यह नजारा समाप्त हो जाएगा।

उत्तरी भारत में इसे थोड़े समय तक देखा जा सकता है, लेकिन देश के पूर्वी इलाकों में चंद्र ग्रहण लम्बे समय तक देखा जा सकता है।

इसे देखने के लिए ठीक उसी समय ऐसी जगह पर पहुँचें, जहाँ से आसमान साफ दिखाई दे।

थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन आसमान में दिखने वाला लाल रंग का चंद्रमा इस शाम को यादगार बना देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like