fbpx
News Research

नासा का Artemis II मिशन हुआ सफलतापूर्वक लॉन्च

Featured Video Play Icon

 

नासा ने अपने आर्टेमिस II मिशन को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित Kennedy Space Center से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।

Space launch system (SLS) रॉकेट के ज़रिए अंतरिक्ष में भेजे गए इस मिशन को, उत्तरी अमेरिका के समय अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को शाम 6:24 पर लॉन्च किया गया, यानी कि भारतीय समय अनुसार, यह लॉन्च 2 अप्रैल को सुबह 3:54 पर हुआ।

इस मिशन को एक एतिहासिक मिशन माना जा रहा है, क्योंकि लगभग 50 साल बाद इंसान फिर से चंद्रमा की ओर भेजे गए हैं। इस मिशन से पहले 1972 में अपोलो-17 मिशन के जरिए इंसान चंद्रमा तक गए थे।

इस मिशन में चार Astronauts रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, की अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो ये सभी Astronauts 10 दिन की यात्रा में चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाकर पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।

इस मिशन का मकसद चंद्रमा के पास जाकर Spacecraft, Life Support Systems और Astronauts के स्वास्थ्य का अध्ययन करना है। ताकि वैज्ञानिकों को ये समझने में मदद मिले कि Microgravity और Radiation का मानव शरीर पर क्या असर पड़ सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है, कि आर्टेमिस II की सफलता भविष्य में चंद्रमा पर मानव बेस बनाने और मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजने की दिशा में एक बड़ा कदम है

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like