fbpx
News Research

हेल्थ में नई उम्मीद: किमची का बैक्टीरिया करेगा नैनोप्लास्टिक्स साफ़

 

दक्षिण कोरिया मे स्थित विश्व किमची संस्थान की शोध टीम ने एक नई खोज की है, वैज्ञानिकों ने पाया है कि किमची नाम के कोरियन फूड में मौजूद एक खास लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया Leuconostoc mesenteroides CBA3656 शरीर से नैनोप्लास्टिक को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

और जब इस शोध को चूहों पर टेस्ट किया गया, तो पता चला की ये बैक्टीरिया आंत में पहुंचकर नैनोप्लास्टिक कणों को अपनी सतह पर चिपका लेता है, जिससे शरीर इन कणों को मल के जरिए आसानी से बाहर निकाल देता है। वैज्ञानिकों का कहना है की जिन चूहों को ये बैक्टीरिया दिया गया, उनके शरीर से ज्यादा प्लास्टिक बाहर निकला।

वैज्ञानिकों के मानना है की ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस बैक्टीरिया के बाहर की सतह पर कुछ प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो प्लास्टिक के छोटे कणों को अपनी ओर खींच लेते हैं। इससे नैनोप्लास्टिक कण शरीर में ज्यादा देर तक नहीं रुक पाते।

इस शोध को Bioresource Technology पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इस शोध से पता चलता है, कि किमची खाने में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कणों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like