fbpx
News Research

IIT Madras ने बनाया मानव ब्रेनस्टेम का सबसे विस्तृत 3D नक्शा

Featured Video Play Icon

 

आईआईटी मद्रास ने मानव शरीर के ब्रेनस्टेम का, अब तक का सबसे विस्तृत 3D नक्शा बनाया है। Cell resolution पर बनाया गया यह एटलस मस्तिष्क की बीमारियों को समझने और भविष्य के इलाज विकसित करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

इस नक्शे को आईआईटी मद्रास के Sudha Gopalkrishnan Brain Centre (SGBC) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है, जिसका नाम रखा गया है- ANCHOR (Atlas of Neurochemical Characterization of the Human Brainstem with 3D Reconstruction)

आईआईटी मद्रास में हुए तीसरे BRICS न्यूरोसाइंस सिम्पोजियम के दौरान रिलीज़ किए गए इस 3D नक्शे में 200 से ज़्यादा हिस्सों, जैसे Nuclei और Fiber Tracts पर जानकारी शामिल है। और वैज्ञानिकों ने इसे तैयार करने के लिए 4000 से ज़्यादा छवियों की जांच की।

इसके अलावा इस एटलस में गर्भ में पल रहे शिशु से लेकर वयस्कों तक में, ब्रेन स्टेम के विकास की जानकारी शामिल की गई है। और सबसे अच्छी बात यह है, कि आईआईटी मद्रास ने ANCHOR को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया है, ताकि दुनिया भर के वैज्ञानिक, डॉक्टर और मरीज़ इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

हमारे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के बीच का महत्वपूर्ण जोड़-’ब्रेनस्टेम’, संचार के मुख्य मार्ग के रूप में तो कार्य करता ही है, साथ ही जीवन रक्षा के लिए शरीर की स्वचालित क्रियाओं को भी नियंत्रित करता है, जैसे की सांस लेना, हृदय गति, रक्तचाप, संतुलन, sleep cycle, आदि।

इसलिए इसका विस्तृत 3D नक्शा, Neurobiology के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसकी मदद से डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को तंत्रिका संबंधी रोगों का अध्ययन करने और ब्रेनस्टेम की क्षति से प्रभावित कोशिका समूहों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like