fbpx
News Research

JWST की बड़ी खोज: GN20 में विशाल स्टेलर बार

Featured Video Play Icon

 

वैज्ञानिकों ने James Webb Space Telescope की मदद से, GN20 नाम की एक प्राचीन आकाशगंगा में, एक विशाल स्टेलर बार या तारकीय पट्टी का पता लगाया है।

स्टेलर बार तारों और गैस की एक विशाल, लंबी संरचना होती है, जो सर्पिल आकाशगंगा के केंद्र से होकर गुज़रती है। यह घूमते हुए ब्रह्मांडीय फ़नल की तरह काम करती हैं, जो अंतरतारकीय गैस को आकाशगंगा के केंद्र की ओर धकेलती है, और तारों को अव्यवस्थित, लंबी कक्षाओं में धकेलती हैं।

परंतु GN20 में 7 किलोपारसेक लंबी तारकीय पट्टी की इस खोज को बहुत ख़ास माना जा रहा है, क्योंकि यह आकाशगंगा तब अस्तित्व में आई थी जब ब्रह्मांड की उम्र केवल डेढ़ अरब वर्ष थी। और वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्रह्मांड के शुरुआती समय में इतना बड़ा स्टेलर बार बनने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।

इसके अलावा, GN20 जैसी आकाशगंगाओं में गैस बहुत ज़्यादा होती है, जो आमतौर पर ऐसे बार को बनने से रोकती हैं। इसलिए इसकी खोज ब्रह्मांडीय विकास के पिछले सिद्धांतों को चुनौती देती है।

वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार इस आकाशगंगा में मौजूद अत्यधिक अशांत गैस ने स्टेलर बार के बनने में मदद की है। जिसकी वजह से GN20 में बहुत तेज़ी से नए तारे बन रहे हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है, की यह खोज यह समझने में मदद करेगी कि ब्रह्मांड के शुरुआती दौर की कुछ बड़ी आकाशगंगाएँ इतनी तेज़ी से कैसे विकसित हुईं, और बाद में नए तारों को बनाना बंद करके शांत आकाशगंगाओं में कैसे बदल गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like